एक नज़र में
- चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 2,393 करोड़ रुपये रहा
- परिचालन से राजस्व 23.54 प्रतिशत बढ़कर 20,337 करोड़ रुपये हुआ
- निदेशक मंडल ने 2,500 करोड़ रुपये तक के डिबेंचर जारी करने को मंजूरी दी
टाइटन कंपनी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 2,393 करोड़ रुपये हो गया है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,120 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन से उसका राजस्व 23.54 प्रतिशत बढ़कर 20,337 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, कंपनी की राजस्व वृद्धि की रफ्तार पिछली तिमाहियों के मुकाबले धीमी रही है।
इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर 2,500 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर कोष जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
कंपनी के कुल कारोबार में करीब 90 प्रतिशत योगदान देने वाले आभूषण कारोबार का राजस्व 7.25 प्रतिशत बढ़कर 17,721 करोड़ रुपये हो गया। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 13.76 प्रतिशत बढ़कर 18,429 करोड़ रुपये हो गया।
खबर का संदर्भ
यह रिपोर्ट टाइटन कंपनी लिमिटेड के वित्तीय परिणामों पर आधारित है, जो दूसरी तिमाही के लाभ, राजस्व और खर्च के आंकड़े प्रस्तुत करती है।
EXPLAINED
आपके सवाल, सीधे जवाब
01. टाइटन का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ कितना रहा?
टाइटन का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,393 करोड़ रुपये रहा।
