हमारे बारे मेंसंपर्कRSS
साधना न्यूज़SADHNA NEWS · हिंदी समाचार

राष्ट्रीय · स्थानीय · जनसरोकार

ब्रेकिंग न्यूज़
फिलहाल कोई नया ब्रेकिंग अपडेट नहीं है। प्रमुख समाचार देखें →

घरेलू शेयर बाजारों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट

लेखक: admin · प्रकाशित:
उद्योग

साधना न्यूज़ डेस्क2 मिनट में पढ़ें

एक नज़र में

  • सेंसेक्स 730.30 अंक टूटकर 72,519.09 पर आया
  • निफ्टी 260.75 अंक गिरकर 22,426.90 पर बंद हुआ
  • टाटा स्टील का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक टूटा

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में शुरुआती बढ़त खत्म हो गई और सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के दामों में उछाल के साथ विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

बीएसई सेंसेक्स 730.30 अंक यानी एक प्रतिशत फिसलकर 72,519.09 पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी 260.75 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,426.90 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक टूटकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एनटीपीसी, इंडिगो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

दूसरी ओर, इटर्नल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव करीब एक प्रतिशत बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले सत्र में शुद्ध रूप से 3,458.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,891.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबर का संदर्भ

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर घरेलू शेयर बाजारों पर पड़ा है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।

EXPLAINED

आपके सवाल, सीधे जवाब

01. सेंसेक्स में कितनी गिरावट दर्ज की गई?

सेंसेक्स 730.30 अंक यानी एक प्रतिशत फिसलकर 72,519.09 पर आ गया।

02. सबसे ज्यादा नुकसान में कौन सा शेयर रहा?

टाटा स्टील का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक टूटकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा।

उद्योग की और खबरें पढ़ें →

यह भी पढ़ें

@sadhnanewsbplFacebookInstagramYouTubeX
Design by Bharti Infotech · 9993475129