एक नज़र में
- पीवी सिंधू और मीराबाई चानू सहित 10 खिलाड़ी आईओए एथलीट आयोग के लिए निर्विरोध चुने गए।
- चुनावी दौड़ से उम्मीदवारों के हटने के बाद मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।
- निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 2026-2030 तक चार साल का होगा।
ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और मीराबाई चानू सहित 10 खिलाड़ियों को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट आयोग का सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया है। पूर्व ट्रैक एवं फील्ड एथलीट सुधा सिंह के चुनावी दौड़ से हटने और किदांबी श्रीकांत द्वारा उम्मीदवारी वापस लेने के बाद मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि 10 सीटों के लिए केवल 10 उम्मीदवार ही बचे थे।
निर्वाचन अधिकारी संजय के श्रीवास्तव ने पांच पुरुष और पांच महिला उम्मीदवारों को 2026-2030 तक चार साल के कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। एथलीट आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के साथ-साथ आईओए की आम सभा के दो प्रतिनिधियों का चुनाव बाद में कराया जाएगा।
आईओए एथलीट आयोग के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में पीवी सिंधू, मीराबाई चानू, हरमनप्रीत सिंह, सलीमा टेटे, स्वप्निल कुसाले, भवानी देवी, तेजिंदरपाल सिंह तूर, बोम्बाल्या देवी, साजन प्रकाश और मंजीत सिंह शामिल हैं।
खबर का संदर्भ
यह घटना भारतीय ओलंपिक संघ के एथलीट आयोग के चुनाव से संबंधित है, जहां पर्याप्त उम्मीदवारों के रहने और कुछ के हटने के कारण प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई।
EXPLAINED
आपके सवाल, सीधे जवाब
01. आईओए एथलीट आयोग के लिए कितने खिलाड़ियों को निर्विरोध चुना गया है?
पीवी सिंधू और मीराबाई चानू सहित कुल 10 खिलाड़ियों को निर्विरोध चुना गया है।
02. इन सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षों का होगा?
इन सदस्यों का कार्यकाल 2026 से 2030 तक चार साल का होगा।
