वंदे मातरम को लेकर केंद्र के नए दिशानिर्देश: अब हर सरकारी कार्यक्रम में गाना अनि… Vande Mataram New Guidelines Mandatory
केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के लिए विस्तृत नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के आदेशानुसार, अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य होगा, जिसमें सभी को खड़ा रहना होगा। यदि यह राष्ट्रगान के साथ बजाया जाता है, तो ‘वंदे मातरम’ को प्राथमिकता मिलेगी। स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ होगी, और अब इसके सभी छह अंतरे (3 मिनट 10 सेकंड) गाए जाएंगे। राष्ट्रपति, राज्यपाल और झंडारोहण जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर भी यह अनिवार्य होगा। हालांकि, सिनेमाघरों और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को इन नियमों से छूट दी गई है, जहाँ खड़ा होना अनिवार्य नहीं होगा। ये पहला विस्तृत प्रोटोकॉल है।
