प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’: छात्रों को तकनीक का सही उपयोग और अभ्यास… Modi Pariksha Pe Charcha Students
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें संस्करण के दूसरे एपिसोड में छात्रों से संवाद करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने तकनीक का गुलाम बनने की बजाय उसे अपनी क्षमताओं के विकास का साधन बनाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने छात्रों को पढ़ने के साथ-साथ लिखकर अभ्यास करने, कमजोर सहपाठियों की मदद करने और परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए प्रश्न-पत्र हल करने की सलाह दी। उन्होंने यात्रा के दौरान भी सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखने और निडरता से नेतृत्व गुणों को विकसित करने का मंत्र दिया। पहले एपिसोड में स्वदेशी अपनाने और विकसित भारत के सपने को साकार करने पर भी चर्चा हुई थी।
