ड्रैगन के ‘महाविनाशक’ इरादे उजागर: सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली सिचुआन में गुप्त पर… China Destructive Nuclear Intentions
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सैटेलाइट तस्वीरों के भू-स्थानिक विश्लेषण ने चीन के सिचुआन प्रांत में गुप्त परमाणु हथियार सुविधाओं के बड़े विस्तार का खुलासा किया है। भू-स्थानिक खुफिया विशेषज्ञ रेनी बाबियारज़ ने बताया कि 2019 से चीन के परमाणु निर्माण में तेज़ी आई है। ज़िटोंग में नए बंकर और पाइपलाइनें उच्च-विस्फोटक परीक्षणों का संकेत देती हैं, जबकि पिंगटोंग में 360 फुट ऊंची चिमनी वाली सुविधा में प्लूटोनियम कोर (न्यूक्लियर वॉरहेड पिट्स) बनाए जा रहे हैं। पिंगटोंग की वास्तुकला अन्य देशों की परमाणु कोर उत्पादन सुविधाओं से मिलती-जुलती है। यह खुलासा चीन की बढ़ती परमाणु महत्वाकांक्षाओं और वैश्विक सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।
