रोहित शेट्टी के मुंबई आवास के बाहर फायरिंग: जांच जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई | बॉलीवु… Rohit Shetty House Firing Mumbai
मशहूर बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू आवास के बाहर रविवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत पर चार गोलियां चलाई गईं। जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर रोहित शेट्टी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
