लोकसभा में राहुल गांधी के बयानों पर गरमाई सियासत, मोदी सरकार विशेषाधिकार हनन नोट… Rahul Gandhi Privilege Motion Lok Sabha
मोदी सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाने का फैसला किया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने और प्रधानमंत्री व सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने बुधवार को बजट चर्चा के दौरान पीएम मोदी पर भारत की संप्रभुता से समझौता करने और देश को “बेचने” का आरोप लगाया था। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और ‘एपस्टीन फाइल्स’ का भी जिक्र किया। रिजिजू का कहना है कि संसदीय नियमों के तहत गंभीर आरोप लगाने से पहले नोटिस देना और उन्हें साबित करना अनिवार्य है, जिसका राहुल गांधी ने पालन नहीं किया। सरकार अब उनसे अपने बयानों को साबित करने की मांग कर रही है।
