Headlines

उत्तराखंड में रविदास जयंती शोभायात्रा हिंसक हुई: रुड़की के भगवानपुर में गोलीबारी… Uttarakhand Ravidass Jayanti Violence

उत्तराखंड के रुड़की के भगवानपुर में रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान भीषण हिंसा भड़क उठी। बिनारसी गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर उपद्रवियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। कुछ घरों में आगजनी की भी खबरें मिली हैं।

Read More