असम में सियासी घमासान: गौरव गोगोई ने हिमंत बिस्वा सरमा के ‘पाकिस्तान’ आरोपों को … Gogoi Sarma Pakistan Allegations
असम में कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ वाले आरोपों को ‘बेतुका और झूठा’ बताया, साथ ही उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस को ‘सुपर फ्लॉप’ करार दिया। गोगोई ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर 12,000 बीघा कीमती जमीन पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर यह जमीन गरीबों और भूमिहीनों को वापस दिलाएगी। इससे पहले, मुख्यमंत्री सरमा ने गोगोई पर 2013 में पाकिस्तान की ‘गुपचुप यात्रा’ करने और भारत की खुफिया जानकारी लीक करने का दावा करते हुए NIA जांच की मांग की थी।
