देहरादून में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या, रा… Dehradun Gas Agency Owner Murder
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े एक गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तिब्बती मार्केट के पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से लौटते समय दो स्कूटर सवार हमलावरों ने उन्हें करीब से गोली मारी और फरार हो गए। अर्जुन शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे करीब 40 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है, जिसमें पारिवारिक और बाहरी दोनों तरह के मतभेद शामिल थे। इस सनसनीखेज वारदात ने देहरादून की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और शहर में दहशत का माहौल है।
