Headlines

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:जिससे अपमान हुआ, उसी को सफलता में बदल दें Breaking News Update

Government watch:

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:जिससे अपमान हुआ, उसी को सफलता में बदल दें Breaking News Update news image

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:जिससे अपमान हुआ, उसी को सफलता में बदल दें Breaking News Update

अपमान सभी का होता है।

कभी हम किसी का अपमान कर जाते हैं और दूसरों के द्वारा तो अपमानित होते ही रहते हैं।

अपमान का भी जवाब दिया जा सकता है।

दो तरीके हैं।

पहला, सम्मान प्रकट कर दें।

और दूसरा, जिस घटना के कारण अपमान हुआ, उसको सफलता में बदल दें।

यह भी अपनी बेइज्जती का बड़ा जवाब बन जाएगा।

क्योंकि, जैसे ही कोई हमारा अपमान करता है तो करने वाला तो अहंकार से प्रेरित था ही, हमारे भी अहंकार को चोट लगती है।

और अगर हम अहंकार को सहलाने में ऊर्जा लगाएंगे तो अपमान का जवाब ठीक से नहीं दे पाएंगे।

रावण ने अपनी सभा में हनुमान जी का जमकर अपमान किया।

हनुमान जी ने दोनों रास्ते अपनाए।

पहले तो रावण को सम्मान दिया।

सुंदरकांड में उसका वर्णन है।

और उसके बाद देखा कि रावण को सम्मान देने का कोई फायदा नहीं है तो उन्होंने लंका जला दी।

लंका दहन सफलता के सर्वोच्च मापदंड में गिना जाता है।

और रावण को जवाब मिल गया।

हम भी अपमान के प्रति ये दो काम कर सकते हैं।

Related: Health Tips | Bollywood Highlights


Posted on 06 October 2025 | Visit साधनान्यूज़.com for more stories.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *