अफगानिस्तान: तालिबान ने जेल से अमेरिका के एक नागरिक को रिहा किया Breaking News Update
International spotlight:
अफगानिस्तान: तालिबान ने जेल से अमेरिका के एक नागरिक को रिहा किया Breaking News Update
तालिबान ने रविवार को अमेरिका के एक नागरिक को अफगानिस्तान की एक जेल से रिहा कर दिया।
तालिबान ने कुछ सप्ताह पहले कहा था कि अफगानिस्तान और अमेरिका के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों के तहत कैदियों की अदला-बदली पर अमेरिकी दूतों के साथ समझौता हो गया है।
तालिबान विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता जिया अहमद तकाल ने अमेरिकी नागरिक की पहचान अमीर अमीरी के रूप में की।
उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि अमीरी को कब, क्यों और कहां से हिरासत में लिया गया था।
इस रिहाई की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अमीरी दिसंबर 2024 से अफगानिस्तान में हिरासत में था और वह अमेरिका वापस जा रहा था।
Related: Bollywood Highlights
Posted on 29 September 2025 | Keep reading साधनान्यूज़.com for news updates.
