हमारे बारे मेंसंपर्कRSS
साधना न्यूज़SADHNA NEWS · हिंदी समाचार

राष्ट्रीय · स्थानीय · जनसरोकार

ब्रेकिंग न्यूज़
फिलहाल कोई नया ब्रेकिंग अपडेट नहीं है। प्रमुख समाचार देखें →

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अक्टूबर अंत तक आने की संभावना

लेखक: admin · प्रकाशित:
उद्योगSadhnaNEWS Explained

साधना न्यूज़ डेस्क2 मिनट में पढ़ें

एक नज़र में

  • जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अक्टूबर अंत तक आने की संभावना है।
  • कंपनी का मूल्यांकन 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।
  • यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम हो सकता ਹੈ।

डिजिटल सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयर बाजार में इस महीने के अंत तक सूचीबद्ध होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी का उद्यम मूल्य करीब 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है और यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम बन सकता है।

कंपनी ने अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, हांगकांग और सिंगापुर में अपने अंतरराष्ट्रीय रोडशो पूरे कर लिए हैं। इसके बाद सेबी के पास अंतिम दस्तावेज दाखिल करने और अक्टूबर के अंत तक शेयर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। इन रोड शो की अगुवाई आकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने की थी।

जियो प्लेटफॉर्म्स का यह प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम करीब 3.8 अरब डॉलर का हो सकता है। कंपनी दूरसंचार सेवाओं के अलावा क्लाउड, कृत्रिम मेधा और एंटरप्राइज नेटवर्क जैसे क्षेत्रों में भी अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।

खबर का संदर्भ

यह रिपोर्ट जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ, उसके संभावित मूल्यांकन और अंतरराष्ट्रीय रोड शो से जुड़े घटनाक्रमों की जानकारी देती है। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और बाजार में उसकी स्थिति का उल्लेख किया गया है।

EXPLAINED

आपके सवाल, सीधे जवाब

01. जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का संभावित मूल्यांकन कितना है?

कंपनी का उद्यम मूल्य करीब 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना है।

02. अंतरराष्ट्रीय रोड शो की अगुवाई किसने की?

इन रोड शो की अगुवाई आकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने की थी।

उद्योग की और खबरें पढ़ें →

यह भी पढ़ें

@sadhnanewsbplFacebookInstagramYouTubeX
Design by Bharti Infotech · 9993475129