अब भी 5,884 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट चलन में मौजूद: आरबीआई Breaking News Update
Stock spotlight:
अब भी 5,884 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट चलन में मौजूद: आरबीआई Breaking News Update
चलन से हटाए जा चुके 2,000 रुपये के 5,884 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी प्रचलन में हैं।
बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी।
हालांकि 2000 रुपये के बैंक नोट अब भी वैध मुद्रा बने हुए हैं।
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि चलन में मौजूद 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 30 सितंबर, 2025 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 5,884 करोड़ रुपये रह गया है।
19 मई, 2023 को चलन से हटाए जाते समय कारोबार की समाप्ति पर इन नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था।
इसका मतलब है कि 19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2000 रुपये के कुल बैंक नोटों में से 98.35 प्रतिशत अब वापस आ चुके हैं।
इन नोटों को बदलने की सुविधा रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है।
इसके अलावा, भारतीय डाक के माध्यम से 2000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए रिजर्व बैंक के किसी भी जारीकर्ता कार्यालय में भेजे जा सकते हैं।
Related: Education Updates
Posted on 04 October 2025 | Check साधनान्यूज़.com for more coverage.
