हमारे बारे मेंसंपर्कRSS
साधना न्यूज़SADHNA NEWS · हिंदी समाचार

राष्ट्रीय · स्थानीय · जनसरोकार

ब्रेकिंग न्यूज़
फिलहाल कोई नया ब्रेकिंग अपडेट नहीं है। प्रमुख समाचार देखें →

चीन में विदेशी एजेंसी के लिए जासूसी करने पर पूर्व अधिकारी को मौत की सजा

लेखक: admin · प्रकाशित:
अंतरराष्ट्रीय

साधना न्यूज़ डेस्क2 मिनट में पढ़ें

एक नज़र में

  • चीन में पूर्व अधिकारी मा को विदेशी एजेंसी के लिए जासूसी करने पर मौत की सजा मिली।
  • दोषी ने गोपनीय सूचनाओं की श्रेणी की 35 जानकारियां साझा कीं और 10 लाख युआन से अधिक लिए।
  • मामले में शामिल देशों और सजा पर अमल को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

चीन में एक पूर्व अधिकारी को किसी अन्य देश के लिए जासूसी करने के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। सरकार से जुड़े एक प्रकाशन संस्थान ‘गोल्ड वॉल प्रेस’ ने सोमवार को यह जानकारी साझा की।

रिपोर्ट के अनुसार, दोषी अधिकारी का उपनाम मा है। विदेश में काम करने के दौरान एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने उससे संपर्क किया था और उसे अपने लिए काम करने के लिए तैयार किया था। मा ने एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें गोपनीयता और वफादारी की शर्तें थीं।

मा ने राष्ट्रीय गोपनीय सूचनाओं की श्रेणी में आने वाली कुल 35 जानकारियां साझा कीं, जिसके बदले उसे 10 लाख युआन से अधिक का भुगतान किया गया। पोस्ट के मुताबिक, काइलिन नाम के एक खुफिया एजेंट ने चीनी भाषा सीखने का बहाना बनाकर उससे संपर्क बढ़ाया था।

बयान में कहा गया कि बाद में एक अन्य सहकर्मी ने मा को धमकी दी कि यदि उसने सहयोग करने से इनकार किया तो वह पहले साझा की गई सूचनाओं के बारे में चीनी प्राधिकारियों को बता देगा। हालांकि, पोस्ट में शामिल देशों और सजा की जगह या अमल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

खबर का संदर्भ

यह मामला चीन में राष्ट्रीय सुरक्षा और जासूसी के बढ़ते मामलों और सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के संदर्भ में सामने आया है।

EXPLAINED

आपके सवाल, सीधे जवाब

01. दोषी अधिकारी का उपनाम क्या है?

दोषी अधिकारी का उपनाम मा है।

02. मा ने कितनी गोपनीय जानकारियां साझा की थीं?

मा ने राष्ट्रीय गोपनीय सूचनाओं की श्रेणी में आने वाली कुल 35 जानकारियां साझा की थीं।

अंतरराष्ट्रीय की और खबरें पढ़ें →

यह भी पढ़ें

@sadhnanewsbplFacebookInstagramYouTubeX
Design by Bharti Infotech · 9993475129