Headlines

दिल्ली सरकार के कार्यालय मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में रहेंगे बंद Breaking News Update

India news:

दिल्ली सरकार के कार्यालय मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में रहेंगे बंद Breaking News Update news image

दिल्ली सरकार के कार्यालय मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में रहेंगे बंद Breaking News Update

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सात अक्टूबर को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इस अवसर पर राजधानी में कई कार्यक्रम होंगे, जुलूस और श्रद्धांजलि सभाएं की जाएंगी जिनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाग लेंगी।

गुप्ता के हवाले से बयान में कहा गया कि महर्षि वाल्मीकि न केवल भारतीय साहित्य के आदिकवि (प्रथम कवि) और रामायण के रचयिता थे बल्कि समानता, न्याय और मानवता के प्रतीक भी थे।

उनके आदर्श आज भी समाज को समानता, सम्मान और गरिमा के पथ पर अग्रसर करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह अवसर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करने का अवसर है।

बयान में कहा गया है कि मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

Related: Technology Trends


Posted on 06 October 2025 | Follow साधनान्यूज़.com for the latest updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *