Headlines

पालघर में बिजली गिरने से छह लोग घायल, कई मकान क्षतिग्रस्त Breaking News Update

India news:

पालघर में बिजली गिरने से छह लोग घायल, कई मकान क्षतिग्रस्त Breaking News Update news image

पालघर में बिजली गिरने से छह लोग घायल, कई मकान क्षतिग्रस्त Breaking News Update

 महाराष्ट्र के पालघर जिले में बिजली गिरने की दो घटनाओं में छह व्यक्ति घायल हो गए और कुछ घरों को नुकसान भी पहुंचा।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बिजली गिरने की घटना पालघर जिले के जौहर तहसील के कई हिस्सों में शनिवार को हुई।

जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र के अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि जौहर के तहसीलदार द्वारा मिली जानकारी के अनसार धनवा गांव में रात करीब साढ़े दस बजे बिजली गिरने की घटना में एक घर क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि बिजली गिरने की दूसरी घटना जौहर तहसील के धधारी गांव में हुई।

इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसका इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तेज हवाओं और बारिश के समय गांव के लोगों को जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए और खुले खेतों और पेड़ के नीचे रहने से बचना चाहिए।

Related: Bollywood Highlights


Posted on 29 September 2025 | Follow साधनान्यूज़.com for the latest updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *